झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ स्थित थांदला रोड रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त हड़कप मच गया है। जब एक युवती ने ट्रेन के आगे छलाँग लगा कर अपनी जान ले ली। युवती ने यह कदम क्यों उठाया फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोगों का कहना है कि युवती 12वीं परीक्षा में कम अंक आने की वजह से परेशान थी। इस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
कम अंक आने की वजह से थी परेशान
इधर, हादसे की जानकारी पर RPF रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना मंगलवार सुबह की है।
ट्रेलर ने बंधी के पास बाइक को मारी टक्कर
दूसरी घटना मैहर की है। जहां सड़क हादसे का शिकार होने के चलते दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपनी बाइक से बदेरा-भदनपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बंधी के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के बंधी गांव की है।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
इधर, हादसे के बाद मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना सोमवार सुबह की है। वही पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद चौधरी और अजय चौधरी निवासी बंधी के रूप में की है।