होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : दतिया में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जबलपुर में महिला की अज्ञातों ने गाला घोटकर ली जान

MP NEWS : दतिया में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जबलपुर में महिला की अज्ञातों ने गाला घोटकर ली जान

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की दिन दहाड़े आज्ञातो ने खोपड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी। सभी लोग बाइक में सवार होकर आए और इस घटना को अंजाम दिया।  पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी बाईपास सीतासागर के सामने की है। 

घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की

घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। जब युवक बाइक में सवार होकर कही जा रह था। इस दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। ताकि आरोपियों की गिरफ़्तारी जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने मृतक की पहचान रामपाल गुर्जर नि. जैतपुरा के रूप में की है। 

महिला शनिवार को बाजार जाने घर से निकली थी

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां एक महिला की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला शनिवार को बाजार जाने घर से निकली थी। जिसके बाद उसका शव सूखी नहर में मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना जबलपुर के थाना पनागर के ग्राम मुड़िया की है। 

एसपी संपत उपाध्याय ने घटना स्थल का किया निरक्षण

राहगीरों ने जैसे ही 30 साल की महिला की लाश देखी तो तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देख हुए एसपी संपत उपाध्याय ने तुरंत घटना स्थल का निरक्षण किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार