होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : नरसिंहपुर - अनूपपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mp news : नरसिंहपुर - अनूपपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंगपुर : मध्य प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसे के चलते लोगों की बेवजह मौत हो रही। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर नरसिंहपुर और अनूपपुर से सामने आई है। जहां अलग अलग जगहे हुए हादसे में एक युवक और एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हादसा गोटेगांव रेलवे ब्रिज के पास हुआ

पहली घटना नरसिंहपुर की है। जहां घर के बाहर खड़े एक युवक को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार मौत के घाट उतार दिया। हादसा गोटेगांव रेलवे ब्रिज के पास हुआ। जिसकी जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान विनीत विश्वकर्मा के रूप में की है। 

घर के सामने खड़े युवक को कार ने रौंदा 

मिली जानकारी के अनुसार, गोटेगांव में एक व्यक्ति अपने घर के सामने खड़ा था तभी तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थनीय लोग तुरंत घायल विनीत विश्वकर्मा को गोटेगांव के शासकीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मोटरसाइकल और बैलगाड़ी में हुई भिड़ंत

दूसरी घटना अनूपपुर की है। जहां मोटरसाइकल और बैलगाड़ी में हुई भिड़ंत के चलते 16 वर्षीय नाबालिक युवक की मौत हो गई। मृतक समर सिंह अपने दोस्तों के साथ कही जा  रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार होने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र की है। 

समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते हुई मौत 

जानकारी के अनुसार, मृतक समर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कही जा रहा है। इस दौरान सड़क पर गड्ढा से बचने के लिए बाइक सवार युवकों ने कट मारा और गाड़ी आनियंत्री हो कर पास से जा रही बैलगाड़ी से जा टकराई। जिसकी वजह से समर सिंह पिता अनूप सिंह उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए दोस्तों ने तुरंत 108 एंबुलेंसल कोफ़ोन लगाया। लेकिन ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। जिसके बाद दोस्तों ने पुलिस को फ़ोन कर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने 112 डायल से नाबालिग को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 


संबंधित समाचार