बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल से ट्रिपल मर्डर का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी चौकी के सांवगा गांव की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
लाठी - डंडे से पीट-पीटकर की मां, पिता और छोटे भाई की हत्या
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। जिसके चलते उसने आज लाठी - डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां, पिता और छोटे भाई की
बेरहमी से हत्या कर दी। इधर, घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को लगी तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
आरोपी से पूछताछ जारी
इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की। साथ ही शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही हैं।