होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर में महिला की पानी में डूबने से मौत, दतिया में प्रेमिका की मौत से दुखी प्रेमी ने आत्महत्या की कोशिश

MP NEWS : जबलपुर में महिला की पानी में डूबने से मौत, दतिया में प्रेमिका की मौत से दुखी प्रेमी ने आत्महत्या की कोशिश

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला की नदी में डूबने से जहां दर्दनाक मौत हो गई। तो वही दतिया में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पहली घटना गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर नदी की है . तो वही दूसरी घटना जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के तिघरा खिरिया गांव की है। 

महिला नहाने के लिए गौर नदी में गई थी

पहली घटना जबलपुर की है। जहां एक विवाहित महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। महिला नहाने के लिए गौर नदी के पास गई थी, तभी अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक महिला की  पहचान श्रीमती रंजीता भूमिया (पत्नी करिया भूमिया), निवासी भीटा चंडी मोहल्ला के रूप में की गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह पूरा मामला थाना बरेला की गौर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 

युवक की स्थिति खतरे से बाहर

दूसरी घटना दतिया की है। जहां प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच में जुट गई है। 

45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान 

दरअसल, तिघरा खिरिया निवासी 45 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। 

प्रेमिका की मौत से दुखी युवक

बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेमी से लड़ाई के चलते अपनी जान दे दी। जबकि प्रेमिका की मौत से दुखी युवक मोनू सेंगर ने दो दिन बाद रविवार को सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही

बताया जा रहा है कि प्रेमी ने पहूज नदी के पास जहर खाया और बाद में घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मामला प्रेम प्रसंग और विवाद से जुड़ा है। जिसकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार