होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Farmer Protest: गेहूं खरीदी में देरी, भड़के किसान, हाईवे पर चक्काजाम

Farmer Protest: गेहूं खरीदी में देरी, भड़के किसान, हाईवे पर चक्काजाम

Vidisha Farmer Protest: गेहूं खरीदी में लगातार हो रही देरी और फसल के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। आज विदिशा में किसानों ने विदिशा-सागर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य घोषित किए जाने के बावजूद मंडियों में खरीदी शुरू नहीं हो पा रही है। इससे मजबूर होकर उन्हें अपनी फसल व्यापारियों को कम दाम में बेचनी पड़ रही है। किसानों के अनुसार जहां गेहूं का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल बताया जा रहा है, वहीं उन्हें 2100 से 2200 रुपये में फसल बेचनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही।

कृषि मंडी में पिछले 24 घंटे से किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में फसल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले मौसम की मार और बढ़ती लागत ने परेशान किया, अब खरीदी में देरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मामले को लेकर मंडी परिसर में व्यापारियों और प्रशासन के बीच भी विवाद की स्थिति बन गई। व्यापारियों का कहना है कि मैन्युअल भुगतान प्रक्रिया पर रोक के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है। हंगामे की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। अधिकारियों का कहना है कि मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य किया गया है, लेकिन कुछ व्यापारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य कर ली गई है, लेकिन किसानों में नाराजगी बनी हुई है।


संबंधित समाचार