होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! मंदसोर में महिला की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, सिंगरौली में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हुई मौत

MP NEWS : बड़ी खबर ! मंदसोर में महिला की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, सिंगरौली में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हुई मौत

मंदसोर/ सिंगरौली:  मध्य प्रदेश में जुर्म और हादसे दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला मंदसोर से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक महिला की अज्ञातों ने चाकू गोदकर मौत के घाट उत्तार दिया। तो वही सिंगरौली में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला दिया। जिसकी वजह से पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला किया

पहली घटना मंदसोर की है। जहां आज बाइक सवार कुछ बदमाशों ने रुबिना नामक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी। महिला ई रिक्शा में बैठकर कही जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपियों  ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है। फ़िलहाल इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। 

घटना शहर के अभिनंदन इलाके में घटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर के अभिनंदन इलाके में घटी। जिसकी वजह से इलाके में हड़कप मच गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर

दूसरी घटना सिंगरौली की है। जहां सड़क हादसे का शिकार होने के चलते पति पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, दंपति बाइक में सवार होकर कही जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया। जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

घटना  बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके की है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बलराम साकेत और उनकी पत्नी के रूप में की है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 
 


संबंधित समाचार