हटा : मध्य प्रदेश के हटा में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां आज हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग ईंट लेकर बकस्वाहा से कलकुआ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
ईंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
बताया जा रहा है कि आज पाटन गाँव के पास घाटी मोड़ पर ईंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा और खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना मड़ियादो थाना क्षेत्र की है।
बोलेरो कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
दूसरी घटना छतरपुर की है। जहां आज हुए सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई । दरअसल, मासूम अपनी मां के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नौगांव आधार कार्ड अपडेट कराने जा रही थीं। इस दौरान एक बोलेरो कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो तेजी से पलटा और मासूम की मौत हो गई।
घटना जिले के नौगांव-महोबा रोड स्थित सिगौन गांव की
घटना जिले के नौगांव-महोबा रोड स्थित सिगौन गांव की है। बताया जा रहा है कि इस दुखद हादसे में तीन वर्षीय नैतिक कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि मां सीमा कुशवाहा गंभीर रूप से घायल है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।