होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बैतूल में कंटेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत, ग्वालियर में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या

MP NEWS : बैतूल में कंटेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत, ग्वालियर में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पूर्व सैनिक के आत्महत्या करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सैनिक ने अपने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सैनिक ने यह कदम क्यों उठाया फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। तो वही बैतूल में कंटेनर ने ट्रेक्टर ट्राली  को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

श्याम बिहारी भदोरिया ने खुद को मारी गोली

पहली घटना ग्वालियर की है। जहां शताब्दीपुरम में रहने वाले श्याम बिहारी भदोरिया ने खुद को गोली मार अपनी जान ले ली। मृतक ने यह कदम गुरुवार शाम को उठाया और अपने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे सिर के चिथड़े उड़ गए और खून के धब्बे दीवारों पर जा लगे। 

परिवार में पसरा मातम

आत्महत्या से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही परिवार में घटना से मातम पसरा हुआ है। इधर, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। 

तेज रफ़्तार कन्टेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर

दूसरी घटना बैतूल की है। जहां एक तेज रफ़्तार कन्टेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ट्रेक्टर ट्राली दो हिस्सों मे टूट गई और ट्रेक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई l घटना बैतूल नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पास की। 

मामले में आगे की जांच जारी

इधर, घटना की जानकारी देते हुए बैतूल बाजार थाना टी आई अंजना धुर्वे ने बताया की घटना गुरुवार रात नौ बजे के करीब की है। जहां नागपुर की ऒर से कन्टेनर आ रहा था और सामने से एक युवक गन्ना लेकर ट्रेक्टर ट्राली से जा रहा था। जिसे कंटेनर ने टककर मार दी। जिसकी वजह से ट्रेक्टर ट्राली चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि मृतक का शव क्षत विक्षिपत हो गया। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 


संबंधित समाचार