मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक पुलिसकर्मी का शव उसके ही सरकारी आवास पर फंदे पर लटका मिला। पुलिसकर्मी ने आत्महत्या क्यों की। फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा इसी से हो सकता है।
हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में थे मौजूद
घटना मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना परिसर की है। जहां मंडला पुलिस लाइन में पदस्थ 40 वर्षीय आरक्षक सुनील सरयाम ने अज्ञात कारणों के चलते सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके परिवार के सदस्य पास के ही दूसरे कमरे में मौजूद थे, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
हर पहलू से की जा रही जांच
आरक्षक सुनील सरयाम की मौत को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।