भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार विधायकों का सम्मलेन होने जा रहा है। यह सम्मलेन 30 और 31 मार्च को होगा। जिसमे शामिल होने के लिए MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ से 70 से अधिक विधायक आएंगे। आगमन की तैयारी जहां शुरू कर दी है। तो वही इस सम्मलेन में 45 साल से कम आयु के युवा शामिल होंगे।
इन्हे भेजा गया आमंत्रण
बता दें कि इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के 37, राजस्थान के 22 और छत्तीसगढ़ के 15 विधायक को आमंत्रित किया गया। इतना ही नहीं इस सम्मलेन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आने की भी संभावना है।
सम्मेलन का मुख्य फोकस
दो दिवस चलने वाले इस सम्मलेन में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही विधानसभा के अनुभव को भी साझा करेंगे। सम्मेलन का मुख्य फोकस – संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी कार्यशैली पर गहन विचार-विमर्श। साथ ही, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य हासिल करने में आने वाली चुनौतियों पर युवा विधायकों द्वारा मंथन होगा।
कार्यक्रम में सीएम मोहन- नरेन्द्र सिंह तोमर भी होगे शामिल
कार्यक्रम के आखिरी दिन सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा इस तरह की पहल करने जा रहा है।