दुर्ग से एक बांगलादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी वीजा और पासपोर्ट के जरिए 8 साल पहले आई थी भारत... 

दुर्ग से एक बांगलादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी वीजा और पासपोर्ट के जरिए 8 साल पहले आई थी भारत... 

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई में पुलिस की टीम ने अवैध रूप से निवास कर रही  बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला का नाम पन्ना बीबी उर्फ काकोली घोष बताया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने अवैध पासपोर्ट और वीजा तैयार किया। और बांग्लादेश से 8 साल पहले वह उत्तर प्रदेश के बनगांव पेट्रापोल पहुंची। वह पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पारकर अवैध रूप से भारत पहुंची थी। काकोली घोष भारत पहुंचने के बाद 5 साल तक पश्चिम बंगाल के सोनागाछी में थी।

सीएसपी ने गठित की एसआईटी:

इसके बाद दिल्ली गई, वहां से अपनी सहेली पूजा के साथ भिलाई आ गई। यहां पिछले 2 सालों से वह नेहरू चौक सुपेला मिलाई स्थित सूरज साव के मकान में निवास कर रही थी। अपनी पहचान छिपाकर किराए में रहती थी। महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा भारतीय व्याय संहिता 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि अवैध अप्रवासियों को पकड़ने के लिए भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।

कमाई के पैसों को भेजती थी बांग्लादेश: 

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी महिला पन्ना बीची उर्फ काकोली घोष परिवार से आई आईसमाएमओ एप से परिवार के लोगों से बात करती थी। इस एप की विशेषता है, इसमें नंबर डिस्प्ले नहीं होता है। उक्त महिला दूसरे घरों में काम किया करती थी। यहां से कमाए पैसों को अपने परिचित के जरिए परिवार को बांग्लादेश भेजती थी। मिलाई से काम करने के बाद मिले पैसों को समय-समय पर अपने घर चांग्लादेश मेजती थी। इसके लिए पहले पैसे कोलकाता पश्चिम बंगाल अपने परिचित के पास भेजती थी। इसके बाद परिचित इसे एक युवक तक पहुंचाते थे, वह युवक उन पैसों को उसके परिवार वालों तक पहुंचाता था।
 


संबंधित समाचार