दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पडोसी ने महज 9 माह की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना दिया। बच्ची के परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खिलाने की बात कहकर बच्ची ले गया था आरोपी
मामला दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव है। जहां पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को मां के पास से यह कहकर ले गए कि वह बच्ची के साथ घर में खेलना चाहता है। लेकिन कुछ देर बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी बच्ची को मां को सौपकर भाग गया। जिसके बाद परिजनों को घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर गए और उसकी हालत गंभी बताई जा रही है।
आरोपी की तलाश शुरू
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की हालत की जानकारी ली। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वही मामले को लेकर एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।