होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : RSS की 3 दिवसीय बैठक इंदौर में, मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले होंगे शामिल, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

INDORE NEWS : RSS की 3 दिवसीय बैठक इंदौर में, मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले होंगे शामिल, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

भोपाल/इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक इस बार इंदौर में आयोजित होगी। यह बैठक 2 से 4 नवंबर तक चलेगी। इसमें संघ के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होकर देश के मौजूदा हालात और संगठन से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले होंगे शामिल

बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की प्रमुख मौजूदगी रहेगी। साथ ही सभी छह सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय विभागों के प्रमुख और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।

विभिन मुद्दों पर होगी चर्चा 

चर्चा के प्रमुख मुद्दों में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और देश के आंतरिक मामलों में बाहरी शक्तियों के कथित हस्तक्षेप जैसे विषय शामिल होंगे। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक परिस्थितियों और परिवारों में संस्कार एवं आपसी जुड़ाव बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।

 


संबंधित समाचार