होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : चिड़ियाघर में मिलेगा 14-डी थिएटर का मजा, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जानें क्या कुछ होगा खास

INDORE NEWS : चिड़ियाघर में मिलेगा 14-डी थिएटर का मजा, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जानें क्या कुछ होगा खास

इंदौर : इंदौर के चिड़ियाघर को बेहतर करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार नए नए प्रयास किये जा रहे है। तो वही दूसरी तरफ जू में नए जानवरों के आगमन का सिलसिला जारी है। तो वही अब शहर के प्राणी संग्रहालय में 14-डी थिएटर शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा।  इस थिएटर के शुरू होने से पर्यटकों और बच्चों को अनोखा अनुभव मिलेगा साथ ही वन्यजीवों की जानकारी मिलेगी और प्रकृति के करीब आने का मौका मिलेगा। 

रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा

इस अत्याधुनिक थिएटर की सबसे खास बात इसके 14 विशेष इफेक्ट्स हैं, जो फिल्म देखने के अनुभव को वास्तविकता के करीब ले जाएंगे। शो के दौरान ध्वनि, कंपन, हवा, पानी की फुहार और सीटों की गति जैसे प्रभाव महसूस किए जा सकेंगे। स्क्रीन पर बारिश, तूफान या तेज रफ्तार वाले दृश्य दिखाई देने पर दर्शकों को उसी तरह का अनुभव होगा। थिएटर की कुर्सियां 360 डिग्री तक घूम सकेंगी, जिससे रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा।

दर्शकों को अनोखा अनुभव मिलेगा

इसके अलावा चिड़ियाघर में होलोग्राम जू, जंगल सफारी, कृत्रिम झरना, आधुनिक कैफेटेरिया और भूलभुलैया जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। होलोग्राम तकनीक के जरिए हवा में वन्यजीवों की त्रिआयामी आकृतियां दिखाई देंगी, जो दर्शकों को अनोखा अनुभव देंगी।

देश का पहला 14-डी थिएटर

यहां देश का पहला 14-डी थिएटर होगा। जिसको करीब 7 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। थिएटर में एक समय में 40 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है। दर्शकों को शो देखने के लिए विशेष 3-डी चश्मे पहनने होंगे।

तकनीकी परीक्षण जारी

प्रबंधन के अनुसार सभी तकनीकी परीक्षण जारी हैं और अगले 15 से 20 दिनों के भीतर इस परियोजना को आम लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है। यह पहल मनोरंजन के साथ वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।
 


संबंधित समाचार