होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR RAPE CASE : बड़ी खबर ! ग्वालियर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गार्डन में रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

GWALIOR RAPE CASE : बड़ी खबर ! ग्वालियर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गार्डन में रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की को पडोसी ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस पूरी घटना को गार्डन में अंजाम दिया। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ तुरंत पुलिस में FIR कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

उधारी के पैसों के चलते किया रेप 

मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योकि लड़की ने उससे उधार दिए ₹1500 रूपए मांग लिए थे। इसी के चलते आरोपी युवक पहले युवती को बहला फुसलाकर गार्डन तक ले गया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। 

घटना 24 फरवरी की 

ऐसे में डरी सेहमी पीड़िता जब घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस में आरोपी हिमांशु राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। घटना 24 फरवरी की शाम 6 - 7 बजे के बीच की है। इधर, किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी हिमांशु के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार