बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुदरत के कहर का शिकार होने के चलते एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा शौचालय में शौच के लिए गया हुआ था। तभी बाथरूम की दीवार ढही और बच्चे की मौत हो गई। हादसा वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमाड़ी की है। जिसकी खबर सामने आने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान
पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान रिहान पिता जीतेन्द्र नगपुरे उम्र 9 वर्ष के रूप में की है। वही शौच के दौरान मासूम के साथ हुए इस हादसे से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।
आसमान से गिरी मौत की बिजली
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक देने के बाद से मौसम का मिजाज कुछ समय बदल रहा है। इसी दौरान आसमान से मौत की बिजली गिरी और बच्चे की मौत हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी और आगे की कार्रवाई शुरू की।