होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में चल रहे इलाज के दौरान उनकी हालत अचानक नाजुक हो गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम रख रही कड़ी निगरानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की स्थिति फिलहाल स्थिर नहीं है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ मौजूद हैं। फैंस सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 


संबंधित समाचार