होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : पत्नी के हरकतों से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया VIDEO, कहा - मैं अपनी मर्जी से ,,,

BHOPAL NEWS : पत्नी के हरकतों से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया VIDEO, कहा - मैं अपनी मर्जी से ,,,

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने यह खौफनाक कदम होटल के कमरे में उठाया। इतना ही नहीं मरने से पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पति को ठहराया है। घटना भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाना इलाके की है। 

सात माह पहले हुई थी लव मैरिज 

जानकारी के अनुसार, मृतक विकास ने 7 महीने पहले लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद से पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। इसी की वजह से विकास काफी परेशान थी। जिससे दुखी होकर उसने भारत नगर एरिया के कांविविअल पैलेस होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि विकास कई दिन से लापता था और उसके घर वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तब जाकर परिजनों को घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 VIDEO में बताई पत्नी की हकीकत

मरने से पहले विकास ने एक वीडियो बनाया था। जिसे उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के प्रताड़ना के चलते सुसाइड कर रहा है। शादी को महज 7 महीने हुए है और पहले ही महीने से वह घर वालो को परेशान कर रही थी। इतना ही नहीं मुझ पर झूठा इलज़ाम भी लगा रही है कि में उसके साथ मार पिट करता हूं.

मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं

विकास ने वीडियो में आगे कहा कि वह मेरे घरवाले को बारे में भी गलत बोलती थी. घरवालों पर झूठे आरोप लगाती थी जबकि मेरे घरवाले उसके पूरा ख्याल रखते थे। "मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं. इसके लिए मेरी पत्नी सोलंकी जिम्मेदारी है। 

मेरी पत्नी सोलंकी जिम्मेदारी है

विकास ने वीडियो में यह भी कहा कि पत्नी अपनी दादी से बात करती थी. उसकी दादी उसे भड़काती थी. दादी ने ही उसके सारे डॉक्यूमेंट मंगवा लिए. इन्हीं सब परेशानी की वजह से अब सुसाइड करने जा रहा हूं. इसकी वजह गुलाब सोलंकी की बेटी है, जिससे मैंने सात माह पहले शादी की थी.
 


संबंधित समाचार