होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHIVPURI NEWS : दुखद ! शिवपुरी में खून से लाल हुई सड़क, खड़े ऑटो पर पलटा ट्रक, 4 की मौत

SHIVPURI NEWS : दुखद ! शिवपुरी में खून से लाल हुई सड़क, खड़े ऑटो पर पलटा ट्रक, 4 की मौत

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार दोपहर हुए एक्सीडेंट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमे नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी के बाद ऑटो से राजगढ़ गांव जा रहे थे। इस दौरान ऑटो पर लोडेड ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से सभी की मौके पर मौत हो गई। 

टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

यह हादसा शिवपुरी जिले के  सिरसौद थाना अंतर्गत टोंगरा रोड पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि इस दुखद हादसे में दूल्हा वीरेंद्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य, परिवार की एक अन्य सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। 

शुक्रवार को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी. दोनों ने परिवार की मौजूदगी में मंदिर में विवाह किया था और शनिवार को अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ऑटो पर अचानक एक लोडेड ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से सभी की मौके पर मौत हो गई। 

मुर्गी दाना से भरा हुआ था  ट्रक

हादसे के बाद से आरोपी चालक जहां मौके से फरार है। तो वही मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक मुर्गी दाना से भरा हुआ था। इस वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। 


संबंधित समाचार