होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ladli behna yojana update: इंतजार खत्म ! इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 34 वीं किस्त, 1920 करोड़ रूपए करेंगे ट्रांसफर

ladli behna yojana update: इंतजार खत्म ! इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 34 वीं किस्त, 1920 करोड़ रूपए करेंगे ट्रांसफर

भोपाल : मध्यप्रदेश के 1.28 करोड़ महिलाओं को एक बार फिर सीएम मोहन लाड़ली बहना योजना की सौगात देने जा रहे है। यह सौगात इस बार ग्वालियर से दी जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। 

13 मार्च को सीएम मोहन पैसे करेंगे ट्रांसफर

दरअसल, 13 मार्च को सीएम मोहन ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे घाटीगांव में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। साथ ही भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

DBT के माध्यम से पैसे करेंगे ट्रांसफर 

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम मोहन के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौके पर मौजूद रहेंगे। योजना कि यह 34 वीं किस्त है। जिसके लिए सीएम कुल 1920 रुपए DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। 

2023 में की गई थी योजना की शुरुआत

बता दें कि इस योजना कि शुरुआत साल 2023 में की गई थी। जहां योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले 1000 रुपए की राशि दी जाती थी। जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए किये गए अब यह राशि 1500 तक बढ़ाई जा चुकी है।


संबंधित समाचार