होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MORENA NEWS : बड़ी खबर ! मुरैना में पूजा के दौरान गिरी मंदिर की छत, दबने से 3 बच्चियों की हुई मौत, 4 घायल

MORENA NEWS : बड़ी खबर ! मुरैना में पूजा के दौरान गिरी मंदिर की छत, दबने से 3 बच्चियों की हुई मौत, 4 घायल

 मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से इस वक़्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पूजा के दौरान मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में हुआ है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

 पटिया चटकी और पूरी छत भरभरा कर गिर पड़ी

दरअसल, मुंगावली से गौड़ समाज के लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आये थे। इस दौरान मंदिर की छत जो की पटियों से बनी थी। अचानक से भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से 3 बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना अहरौली गांव में स्थित चामड़ माता मंदिर में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

हादसे में इनकी हुई मौत 

इस हादसे में 11 साल की वैष्णवी पुत्री जीतू सिकरवार, सात वर्षीय छाया पुत्री अशोक गोस्वामी और करिश्मा पुत्री अशोक गोस्वामी उम्र नौ साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ साल की परी और छह साल की विद्या निवासी अहरौली सहित एक अन्य बच्चा घायल हो गया है। जिनका इलाज कैलारस अस्पताल ले जारी है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी व अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बच्चियों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित समाचार