होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Tikamgarh news : टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा ! तालाब में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

Tikamgarh news : टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा ! तालाब में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

टीकमगढ़ :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की दुखद मौत हो गई। सभी बच्चे अस्तोंन गांव में सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए थे। जहां गहराई में सामने की वजह से तीनों की जान चली गई। बच्चों की मौत को लेकर परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

 बम्होरी बराना गांव की घटना 

घटना दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी बराना गांव की है। जहां शुक्रवार दोपहर तालाब में नहाने गए 3 नाबालिग बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीन आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं, और वे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।

पुलिस ने मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रिंस अहिरवार (12), दीपेश अहिरवार (13) और राज अहिरवार (13) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। और फिर पानी में उतर गए। मौके पर एक दोस्त डूबने लगा तो दो दोस्त मदद के लिए गए और वो भी गहराई में समां गए। 

तीन परिवार के चिराग बूझे 

हालांकि इस दौरान बच्चों की चीख पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस भयंकर हादसे ने पूरे अस्तोन गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ तीन मासूमों की अर्थी उठने की खबर से हर आंख नम है। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
 


संबंधित समाचार