होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

27 November Rashifal: मेष सहित इन राशियों को धन योग से मिलेगा लाभ...

27 November Rashifal: मेष सहित इन राशियों को धन योग से मिलेगा लाभ...

मेष राशि: व्यापार में धैर्य और समझदारी आवश्यक है। आर्थिक लेन-देन में किसी जानकार से सलाह लें। वैवाहिक जीवन में साझेदारी और तालमेल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि: आज कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी रोमांचक काम का अवसर मिलेगा। अटका हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन की संभावना है।

मिथुन राशि: नए स्रोतों से लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। पिता या पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क राशि: किसी जरूरी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे, लेकिन मानसिक उलझन महसूस हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में हल्का मतभेद संभव है।

सिंह राशि: समाज और राजनीति से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
  
कन्या राशि: आज विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। सहकर्मी थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सेहत में गिरावट की आशंका है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है और किसी पर अधिक भरोसा न करें।

तुला राशि: आप नए कार्य या प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक समय बितेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि: काम का बोझ और पारिवारिक राहत नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे तनाव महसूस होगा। लंबे समय से चली पारिवारिक समस्या समाप्त होने की संभावना है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

धनु राशि: आज पूरे दिन शुरुआत से ही सतर्कता जरूरी है। रोजमर्रा के कामों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। कारोबारी लोगों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा।

मकर राशि: आपका काम अटक सकता है, खर्च बढ़ेगा, कोई काम अंतिम चरण में अटक सकता है। प्रेमी नाराज़ हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ने का संकेत है। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि: आज खान-पान में अनियमितता स्वास्थ्य नुकसान दे सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: वाणी का लाभ, धर्म में रुचि वाणी और व्यवहार से काम बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, पर जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।


संबंधित समाचार