भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन ने तबादले निति पर बड़ा फैसला लेते हुए तबादले की समय सिमा को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानि की प्रदेश सरकार ने तबादलों की अंतिम तारीख को 15 जून रात 12 बजे से बढ़ा कर 16 जून रात 12 बजे तक कर दिया है। जो तबादले अनुमोदित हो गए हैं उन्हें आज रात तक अपलोड किया जाएगा।
24 घंटे का दिया गया अतिरिक्त समय
सरकार के इस निर्णय से उन अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली है, जिनके ट्रांसफर आदेश अभी तक जारी नहीं हो पाए थे। अब विभागों को अतिरिक्त 24 घंटे का समय मिल गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज और नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
कई विभाग 12 बजे से पहले तबादला सूची करेंगे जारी
इधर, ट्रांसफर का समय बढ़ने को लेकर मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने साफ़ कहा कि इससे अधिक तबादले की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि कुछ घंटे की बढ़ी समय सिमा को देखकर संभावना जताई जा रही है कि रात 12 बजे से पहले कई विभाग अपनी तबादला सूची जारी कर सकेंगे।