होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से 22 साल के युवक ने कूदकर दी जान, मोबाइल जब्त; जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL NEWS : भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से 22 साल के युवक ने कूदकर दी जान, मोबाइल जब्त; जांच में जुटी पुलिस

भोपाल : राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक ने केबल स्टे ब्रिज से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक चाय होटल संचालक था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

पुलिस ने मोबाइल फोन किया जब्त 

पुलिस ने मृतक की पहचान अहद अली पिता बबलू अली निवासी काली जी का मंदिर चटाईपुरा के रूप में की है। जिसके पास से जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। इस वजह से अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। 

 एक घंटे की तलाशी के बाद मिला शव 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को युवक अचानक होटल से बिना बताए निकला और कमलापति की प्रतिमा के पास स्थित केबल स्टे ब्रिज पर पहुंचकर छलांग लगा दी। इधर, सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन शव को ढूंढने में करीब एक घंटे का समय लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार