होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Railway Jobs 2025: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ का हिस्सा बनने का आखिरी मौका, 434 पदों पर होगी भर्तियां, 18 सितंबर लास्ट डेट

Railway Jobs 2025: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ का हिस्सा बनने का आखिरी मौका, 434 पदों पर होगी भर्तियां, 18 सितंबर लास्ट डेट

RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी पैरामेडिकल के 434 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानि की 18 सितंबर 2025 तक है। उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से जारी है। 

इस भर्ती के माध्यम से नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डाईलायसिस टेक्नीशियन, स्वास्थ्य एंव मलेरिया निरीक्षक, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

RRB Recruitment 2025

कुल पद: 434

पदों का विवरण

  •  नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272
  • फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के लिए 105 पद
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए 33 पद
  • डायलिसिस टेक्नीशियन के 4 पद
  • रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन) के 4 पद
  • ईसीजी टेक्नीशियन के 4 पद

आयु सीमा: आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

योग्यता: नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पोस्ट के लिए GNM सर्टिफिकेट या Bsc नर्सिंग किया हो और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की डिग्री भी होनी चाहिए। डायलासिस टेक्नीशियन के लिए Bsc डिग्री और रिलेटेड सब्जेक्ट में डिप्लोमा किया हो। 10+2 साइंस विषय से फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री के साथ फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन है, तो आप रेलवे में फार्मासिस्ट बन सकते हैं।

आवेदन शुल्क: एसससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग तय की गई है

  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 44,900 रुपये तक
  • फार्मासिस्ट के लिए 29,200 रुपये
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए 35,400 रुपये
  • अन्य के लिए वेतन 25,500 रुपये से 35,400 रुपये के बीच रहेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

संबंधित समाचार