होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 18 पटवारी निलंबित, 164 को कारण बताओ नोटिस

MP NEWS : जबलपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 18 पटवारी निलंबित, 164 को कारण बताओ नोटिस

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी करने वाले पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जिले में 18 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

विभिन्न तहसीलों में की गई कार्रवाई

प्रशासनिक कार्रवाई जिले की विभिन्न तहसीलों में की गई है। इनमें सिहोरा, पाटन, शहपुरा, मझौली और कुंडम सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने दी जानकारी

डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि निलंबन से पहले संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद 18 पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

कामकाज में लापरवाही बरतने के चलते उठाया कदम 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इन्हें किया गया निलंबित

जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है, उनमें कपिल तिवारी, अमन चौरसिया, प्रशांत डोंगरे, रोहित पटेल, ओमप्रकाश तिवारी एवं नीलेश यादव, मुकेश मिश्रा, सजल नामदेव, सुरेंद्र कुमार कैथल, अभिषेक शर्मा, दिलीप सिंह ठाकुर, सनिल पटेल, निशांत वर्मा, हेमा कुम्हरे, दीपक प्रकाश, पूनम श्रीवास्तव तथा पोंडा तहसील में पदस्थ रोहित पाठक शामिल हैं।

इनकी वेतन वृद्धि रोकी गई

इनके साथ ही जिन दो पटवारियों की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है उनमें मझौल तहसील के राहुल पटेल और अभिषेक विश्वकर्मा शामिल हैं


संबंधित समाचार