मेष राशि
आज संगीत और कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी संपत्ति से आय प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
कर्क राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में भी सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बौद्धिक कार्यों और ज्ञान के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें और गुस्से से बचें।
तुला राशि
लेखन, मीडिया और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक समस्याएं मानसिक तनाव दे सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि
संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में प्रगति के अवसर बनेंगे और धन लाभ की संभावनाएं भी मजबूत रहेंगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचने का प्रयास करें।
धनु राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। नौकरी या व्यवसाय के कारण स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नए अवसर भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
मकर राशि
आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
मीन राशि
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता बनाए रखें।