भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग तबादला सूचियों में कुल 17 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
पहली लिस्ट में 5 आईपीएस और 3 SPS अधिकारी
इनमें 6 IPS और 11 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पहली सूची में 5 IPS और 3 SPS अधिकारी शामिल हैं, जबकि दूसरी सूची में 1 IPS और 8 SPS अधिकारियों का तबादला किया गया है।
गृह विभाग ने आदेश किया जारी
सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों को पुलिस प्रशासन में बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1 आईपीएस और 8 SPS अधिकारियों के नाम
इस लिस्ट के अधिकारियों की पोस्टिंग के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी और सहायक सेनानी स्तर के पदों पर बदलाव किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक पीएचक्यू अभिषेक सिर्रा को सीएसपी बालाघाट, एसडीओपी लहार भिंड नितिन बघेल को एसडीओपी बडोनी दतिया पदस्थ किया गया है।
प्रोबेशनर डीएसपी सीहोर हेमंत पांडे को एसडीओपी गुना, प्रोबेशनर डीएसपी भोपाल दिव्या झारिया को एसडीओपी मूंदी खंडवा और प्रोबेशनर डीएसपी सागर प्रतिमा जैन को डीएसपी जेएनपीए सागर पदस्थ किया गया है। एसडीओपी बडोनी दतिया प्रवीण त्रिपाठी को एसडीओपी लहार भिंड, सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी एसएएफ ग्वालियर वीरेंद्र सिंह कुशवाह को सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी एसएएफ ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त आजाक, नगरीय पुलिस इंदौर गिरीश कुमार जेजूरकर को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंदसौर और उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल रामनिवास यादव को सहायक सेनानी 5वीं वाहिनी एसएएफ मुरैना के स्थान पर उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन पदस्थ किया गया है।
जानिए कौन अफसर कहां भेजे गए
आदित्य सिंघारिया, आईपीएस 2023 — एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा
मानस्वी शर्मा, आईपीएस 2023 — एसडीओपी त्योंथर, रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन
मनीष भारद्वाज, आईपीएस 2023 — एसीपी कोतवाली, इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर
विक्रम अहिरवार, आईपीएस 2023 — सीएसपी नागदा, उज्जैन से अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल
जैंडेन लिंगराजा, आईपीएस 2023 — एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वाआईपीए
घनश्याम मालवीय, एसपीएस 1998 — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
महेंद्र तारनेकर, एसपीएस 2001 — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर
शालिनी दीक्षित, एसपीएस 2002 — अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल