होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

साल 2021 में भारत आएंगे 16 राफेल लड़ाकू विमान, पहले भी पांच राफेल सेना में हो चुके हैं शामिल

साल 2021 में भारत आएंगे 16 राफेल लड़ाकू विमान, पहले भी पांच राफेल सेना में हो चुके हैं शामिल

एक बार फिर भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए साल 2021 में 16 लड़ाकू राफेल विमान को शामिल किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल 2021 अप्रैल तक 16 और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इससे पहले अभी पांच राफेल लड़ाकू विमान को सेना में शामिल किया जा चुका है।

आपको बता दें कि अगले साल मिलने वाले 16 राफेल लड़ाकू विमान को वायु सेना की गोल्डन एरोज स्कॉवड्रन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से इन राफेल विमानों को लाया जा रहा है। बीती 29 जुलाई को 5 राफेल विमान फ्रांस से भारत पहुंचे थे, जिन्हें वायुसेना की स्कॉवड्रन 17 का हिस्सा बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि अब तीन राफेल विमानों की अगली खेप 5 नवंबर को बोर्डेक्स मैरिनेट फैसिलिटी से सीधे पहुंचेगी। फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों के द्वारा ट्रेनिंग ली जा रही है।

वहीं अब राफेल के वायु सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की शक्ति और बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और चीन जैसे देशों पर भारत का दबदबा बढ़ेगा। बता दें कि पाकिस्तान के पास F-16 है, जो राफेल से कम एक्टिवेट है। अधिकारियों ने बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के चार साल बाद फ्रांस ने भारत को और रफाल विमानों की पेशकश की है। वहीं साफरान ने भारत में स्नेकमा 88 इंजन बनाने का प्रस्ताव दिया है।


संबंधित समाचार