होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पलटी मजदूरों से भरी बस, 4 महिला, 3 बच्चों समेत 15 प्रवासी मजदूर घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पलटी मजदूरों से भरी बस, 4 महिला, 3 बच्चों समेत 15 प्रवासी मजदूर घायल

जलपाईुड़ी। देश में कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों का पालायन जारी है। लॉकडाउन के दौरान देश के कई जगहों पर मजदूरों के साथ हो रही कई दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईुड़ी से सामने आया है। मिली जानकारी के मतुाबिक, हादसा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का है, जहाँ मजदूरों से भरी एक बस पलट गई है। जिसमें 4 महिलाओं, 3 बच्चों समेत करीब 15 प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी ब्लॉक के अंतर्गत मोरंगा चौपाटी के पास यह हादसा हुआ है। हादसे की जनकारी मिलने के बाद धुपगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया।

आपको बता दें की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपाचर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद से ही बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह सभी प्रवासी मदजूर बिहार के अंतर्गत साहुदांगी ईंट कारखाने में काम कर रहे थे। यह सभी बस में सवार होकर अपने गृह नगर कूचबिहार जिले की ओर  जा रहे थे।

 


संबंधित समाचार