होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

15 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

15 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

14 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आज आपको धन का लाभ मिलने की संभावना है, किसी बुजुर्ग से भी फायदा मिल सकता है। आज दोस्तों के संग घूमने जाने की संभावना है। आपकी चिंताएं भी आपसे दूर रहेंगी।

वृषभ

आज अधूरे काम पूरे होंगे, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल है। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। विरोधियों पर आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन

कारोबार और नौकरी से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। सेहत का साथ मिलेगा। दोस्तों और पसंदीदा लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपका रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ करीबी बढ़ेगी और वो आपको अच्छे से समझ पाएंगे।

कर्क

आज आपको कारोबार में धैर्य बरतना होगा। संयम से काम लेंगे तो कारोबार में निश्चित सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत खराब होने की संभावना है, उनका ध्यान रखें और परिवार को समय दें।
 

सिंह

आज एक ओर से धन लाभ होगा तो दूसरी ओर से खर्च बढ़ेगा। विरोधी आज परास्त होंगे। रूका हुआ काम पूरा होगा। संयम बनाकर रखें।

कन्या

आज आप बहुत ही भावुक स्थिति में रहेंगे, जीवनसाथी पर दृष्टि बनाकर रखें। पार्टनर को कष्ट हो सकता है। आज का योग आपके पक्ष में नहीं है, इसीलिए नया काम शुरू ना करें।

तुला

काम समय पर पूरा होगा, लेकिन खर्चा बढ़ने के साथ चिंता भी बढ़ेंगी। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। दोपहर के बाद कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी विषय पर बात कर सकती है, जिससे आपके बीच मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप क्रोधित रहेंगे, इसीलिए सोच-समझकर ही बोलें। घर में वाद-विवाद का माहौल रह सकता है। सेहत खराब हो सकती है। खर्च बढ़ेगा।
 

धनु

बड़ा लाभ मिल सकता है। उपहार मिलने के योग हैं। सभी काम आसानी से हो सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सतर्क रहें।

मकर

साझेदारों से रिश्ते सुधरेंगे। धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने काम की सराहना होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ कही घूमने जा सकते हैं।

कुंभ

इतना अधिक धन लाभ हो सकता है कि, आप यकीन नहीं कर पाएंगे। नए मित्र बनने की संभावना है। लेनदेन से बचें। पार्टनर की कोई बात परेशान कर सकती है।

मीन

मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा का भी योग है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी और पुराने दिन याद आ जाएंगे।

 


संबंधित समाचार