बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल के रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। महिला की मौत राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से होनी बताई जा रही है। शव मिलने से मौके पर जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या करार दिया है।
निजी अस्पताल में जॉब भी करती थी महिला
शव की शिनाख्त पुलिस ने 45 वर्षीया भीमनगर निवासी शांता पाटिल के रूप में की है। जो की बडोरा पंचायत में पंच थीं। एक निजी अस्पताल में जॉब भी करती थी।
हर पहलु से की जा रही घटना की जांच
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने भले ही आत्महत्या की आशंका जताई है। लेकिन जीआरपी दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।