होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Scindia Royal Family Dispute: 41 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में फिर टली सुनवाई, अब इस दिन होगी अगली पेशी

Scindia Royal Family Dispute: 41 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में फिर टली सुनवाई, अब इस दिन होगी अगली पेशी

ग्वालियर। सिंधिया राजघराने की करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े बहुचर्चित विवाद में बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती की बड़ी बेटी प्रतिमा देवी को कोर्ट में धोखाधड़ी के सबूत पेश करने के भी निर्देश दिए। 

प्रतिमा देवी राणा की गवाही महत्वपूर्ण 

ऐसे में अब मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती की बेटी प्रतिमा देवी राणा की गवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्हें अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। जिससे यह भी साबित हो सके कि समझौते के प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर कथित तौर पर धोखाधड़ी से कराए गए थे।

गवाही और साक्ष्यों पर होगी सुनवाई

अंतरिम आवेदनों और आपत्तियों पर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने आगे की कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। अब 29 अक्टूबर को प्रतिमा देवी राणा की गवाही और साक्ष्यों पर सुनवाई होगी।

मामला लंबे समय से चर्चा में

सिंधिया राजपरिवार की संपत्ति से जुड़ा यह मामला लंबे समय से चर्चा में है। आगामी सुनवाई में पेश किए जाने वाले साक्ष्य मामले की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
 


संबंधित समाचार