
Sonam Raja Raghuwanshi : मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलांग पहुंचे कपल राजा और सोनम रघुवंशी के लापता होने की खबर पूरे देश में फैली तो शिलांग पुलिस सक्ते में आ गई थी। मामले में शिलांग पुलिस पर मध्यप्रदेश सरकार और मेघालय सरकार का दवाब था। पुलिस पूरे शिलांग में दोनों की तलाश में उतर गई, हजारों सीसीटीवी फुटेजों खंगाले गए। पुलिस को समझ नहीं आ रहा था की आखिर दोनों कहा लापता हो गए...
कौन है अल्बर्ट पीडी?
हालांकि पुलिस कड़ी पर कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही थी, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा था, इसके बाद भी पुलिस का तलाशी अभियान जोरों पर था। इसी बीच मामले में एक ऐसे शख्स की एंट्री होती है जिसने सोनम की बेवफाई के सुराग पुलिस को दिए। वे शख्स था गाइड अल्बर्ट पीडी, जिसके बाद पुलिस मामले में गुप्त अभियान चलते हुए सोनम की करतूतों का खाका तैयार करती चली गई।
अल्बर्ट ने दिया सुराग
मीडिया की खबरों के अनुसार अल्बर्ट पीडी शिलांग का स्थानीय निवासी है, जो शिलांग घूमने आए लोगों के लिए गाइड का काम करता है। अल्बर्ट ने पुलिस को बताया की उसे भले ही हिन्दी नहीं आती, लेकिन उसे शक हो गया था। उसने राजा के साथ तीन युवकों को देखा था। तीनों नोंग्रियाट से मावलखियाट की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। अल्बर्ट के अनुसार चारो युवक राजा के साथ सीढ़ियां चढ़ रहे थे और सोनम पीछे चल रही थी। अल्बर्ट का कहना है सोनम ने उसका साथ छोड़कर दूसरे गाइड भावानसाई को अपने साथ रख लिया था।
पुलिस को भी हुआ शक
गाइड अल्बर्ट की बात और भी तब मजबूत हुई जब पुलिस ने देखा की सोनक और राजा हनीमून पर आए है, लेकिन सोनम ने एक भी फोटो आपने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की, क्योंकि आमतौर पर कपल अपने हनीमून की तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा करता है। इसके अलावा राजा के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा था सात जन्मों का साथ है... पुलिस का कहना है कि यह पोस्ट उस वक्त डाली गई जब राजा की हत्या हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि सोनम ने ही यह पोस्ट मामले को भटकाने के लिए डाली थी। ताकि लोगों को लगे की सब ठीक है...
इसके अलावा पुलिस ने हजारों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था, जिसमें से एक फुटेज में सोनम क्राइम सीन से करीब 10 किलोमीटर दूर आरोपियों के साथ बात करती देखी गई। इतना ही नही सोनम ने अपना रेनकोट आरोपी आकाश को दे दिया था, जिसपर खून के दाग लगे थे, जो 6 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। जो हत्या के सबूत मिटाने के लिए किया गया था। फिलहाल राजा की हत्यारन सोनम और चारो आरोपी पुलिस की हिरासत में है।