होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कौन है जादूगर सुहानी शाह: जिसने जीता मैजिक क्रिएटर का खिताब... 

कौन है जादूगर सुहानी शाह: जिसने जीता मैजिक क्रिएटर का खिताब... 

नई दिल्ली। भारत की मशहूर जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्होंने FISM 2025  (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक) का प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर ‘जादू का ऑस्कर’ अपने नाम कर लिया है। वह यह खिताब पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

ऐसे की करियर की शुरुआत:

सुहानी शाह ने जादू की दुनिया में महज सात साल की उम्र में अपनी करियर की  शुरू थी, बतादें कि वह भारत की सबसे लोकप्रिय जादूगर हैं। उन्होंने अब तक 5000 से भी ज्यादा लाइव शो किया हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान दिलाई है।  

दर्शकों के दिल में बनाई जगह:  

मिली जानकरी के मुताबिक डिजिटल क्रिएटर्स के लिए  FISM ने इस बार एक नई श्रेणी शुरू की थी, जिसके तहत सुहानी शाह ने अपनी रचनात्मकता व डिजिटल प्रस्तुति से इस दौरान जूरी और दर्शकों का दिल जीतकर ये अवार्ड अपने नाम किया है। ऐसे में सुहानी शाह की यह जीत उनके साथ- साथ पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। 

जादू की दुनिया में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि:

बता दें वैश्विक मंच पर उनकी इस उपलब्धि ने जादू की दुनिया में भारतीय कला को नई पहचान दिलाने के साथ युवा कलाकारों के लिए देश की नई प्रेरणा बन गई है।इसके अलावा सुहानी शाह ने FISM अवॉर्ड 2025 में जीतकर भारत का परचम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। और भारतीय जादू की दुनिया में उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक नया अध्याय जोड़ती है जो युवा कलाकारों को  भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी।


संबंधित समाचार