होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG NEWS : RCB की टीम पहुंची रायपुर, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम

CG NEWS : RCB की टीम पहुंची रायपुर, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का मैच होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए (RCB) की टीम आज रायपुर पहुंच चुकी है। जहां फैंस द्वारा स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का भव्य  स्वागत किया गया। इस दौरान कई लोग एयरपोर्ट के बाहर हाथ में विराट कोहली का स्केच और जर्सी लिए नजर आये।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर में वीआईपी को देखते हुए सुरक्षा के जहां पुख्ता इंतजाम किये गए है। तो वही टीम को एयरपोर्ट से सुरक्षित बस के माध्यम से मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना  किया गया। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। 

13 मई को RCB और Kolkata Knight Riders का मैच

तो वही 13 मई को RCB का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। बता दें कि रायपुर में10 साल बाद के बाद आईपीएल मैच होने जा रहा है। जिसको देखते हुए सुरक्षा में 1500 जवान तैनात किये गए है। 

अंबानी परिवार के पहुंचने की संभावना 

संभावना यह भी बताई जा रही है कि मैच को देखने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी रायपुर पहुंच सकती है। इसके साथ ही यह भी चर्चा तेज है कि अंबानी परिवार भी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए पहुंच सकती है। 


संबंधित समाचार