MP Bunty Vivek Sahu : भाजपा सांसद के पैर धुलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

MP Bunty Vivek Sahu : भाजपा सांसद के पैर धुलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

MP Bunty Vivek Sahu : सोशल मीडिया पर इन दिनों भाजपा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से अपने पैर धुलवाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना नवेगांव के तालखमरा गांव की है, जहां सांसद साहू अपनी 54 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान पहुंचे थे।

पैर धुलाने का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू यादव समेत कुछ कार्यकर्ताओं ने सांसद के पैर धोकर तौलिए से पोंछे। यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेता अब खुद को भगवान समझने लगे हैं और जनता को अपना गुलाम। उन्होंने इसे घोर अहंकार का उदाहरण बताते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

मंडल अध्यक्ष की सफाई 

मामले में सफाई देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि सांसद साहू ने स्वयं पैर धुलवाने से मना किया था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सम्मान स्वरूप यह कदम उठाया। इसे पारंपरिक सम्मान का प्रतीक बताया गया है। फिलहाल यह मामला सियासी गर्मी का कारण बन गया है। एक ओर कांग्रेस इसे सत्ता के घमंड का प्रतीक बता रही है, वहीं भाजपा इसे कार्यकर्ताओं की श्रद्धा बता रही है। वीडियो के वायरल होने से दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।


संबंधित समाचार