New BJP President : भाजपा अध्यक्ष के लिए दो नाम तय! इसी महीने ऐलान की अटकले 

New BJP President : भाजपा अध्यक्ष के लिए दो नाम तय! इसी महीने ऐलान की अटकले 

New BJP President : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद अब पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान कर सकती है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के के उत्तराधिकारी के तौर पर अभी तक दर्जनभर से अधिक नामों की चर्चा हो चुकी है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। 

दो नाम लगभग तय!

सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर काफी गंभीरता से मंथन हो रहा है। ऐसे में जब पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जाति जनगणना कराने का फैसला कर चुकी है। तब भाजपा अगर किसी ओबीसी नेता को पार्टी  की कमान सौंपती है, तो पार्टी सोशल इंजीनियरिंग को साधने में सफल हो सकती है। 

इसी महीने होगी घोषणा!

धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव दोनों ही ओबीसी हैं। सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक नाम का ऐलान संभव है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष बनेगा। उसके पास तैयारी के लिए करीब 100 से कुछ अधिक दिन ही होंगे।


संबंधित समाचार