होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, खेत में बिखरे गैस सिलेंडर

सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, खेत में बिखरे गैस सिलेंडर

सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदे सिलेंडर खेत में इधर-उधर बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरकला के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सिलेंडरों से लदा ट्रक बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से उतरकर खेत में पलट गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि सड़क पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी कुछ देर तक रोकी गई। बाद में सिलेंडरों को हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


संबंधित समाचार