होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते आज इंदौर में ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, शाम 4 बजे से डायवर्जन रहेगा लागू

INDORE NEWS : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते आज इंदौर में ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, शाम 4 बजे से डायवर्जन रहेगा लागू

इंदौर : मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ लाइव कॉन्सर्ट के लिए इंदौर पहुंच चुके है। महज कुछ देर में शो शुरू होने वाला है। जिसको लेकर तैयारियां जहां लगभग पूरी कर ली गई है। तो वही शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए। इसके साथ ही दर्शकों के आगमन को देखते हुए शाम 04 बजे से रात 12 बजे तक  कार्यक्रम स्थल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही रूट भी डाइवर्ट कर दिया गया है 

ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी नजर

इसके साथ ही अभिनेता के सुरक्षा को देखते हुए  कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, प्रवेश द्वारों पर बैगेज स्कैनर और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए है। साथ ही सुरक्षा में 500 जवानों की तैनाती भी की गई है। 

पटेल नगर से देवास नाका तक भारी वाहनों पर रोक

डीसीपी (ट्रैफिक) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, रविवार शाम से पटेल नगर क्रॉसिंग से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर में जाम की स्थिति से निपटने और दर्शकों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

दर्शकों के लिए पार्किंग और आने के रास्ते

कॉन्सर्ट में शामिल होने आ रहे दर्शकों के वाहनों के लिए सी-21 बिजनेस पार्क परिसर में तीन अलग-अलग जोन में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग गेट नंबर 5 के ठीक सामने रहेगी। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दर्शकों के लिए यह मार्ग तय किए गए हैं:

= कनाड़िया की ओर से: पटेल नगर कट से खजराना मार्ग, पाकीजा कॉलोनी और आई-2 रोड होते हुए पार्किंग तक पहुंच सकते हैं।


= रेडिसन चौराहे की ओर से: साईं कृपा कट, स्टार चौराहा और लाभगंगा आरई-2 रोड के रास्ते पार्किंग तक पहुंचा जा सकता है।


= देवास रोड की ओर से: डीपीएस अंडरब्रिज, टीसीएल, वेलवेट गार्डन तिराहा और लाभगंगा आरई-2 रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।


= सख्त चेतावनी: सड़क पर इधर-उधर या गलत जगह वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक पुलिस की क्रेन गाड़ियों को उठाकर ले जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

 

 

 


संबंधित समाचार