होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Crime : शर्मनाक, माता-पिता और मामा ने ही बेटी को देह व्यापार में झोंका

Bhopal Crime : शर्मनाक, माता-पिता और मामा ने ही बेटी को देह व्यापार में झोंका

Bhopal Crime : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में एक बेटी को प्यार, सुरक्षा और भविष्य के सपने मिलने चाहिए थे, उसी घर में उसे सालों तक शोषण और यातनाओं का शिकार बनाया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता और दोनों मामा ने मिलकर उसे महज 14 साल की उम्र में जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। यह सिलसिला करीब 6 साल तक चलता रहा, जिसमें उसे लगातार मानसिक, शारीरिक यातनाएं झेलनी पड़ीं।

घर ही बना शोषण का अड्डा

युवती ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर रोजाना ग्राहक बुलाए जाते थे और पैसों के बदले उसे उनके पास भेज दिया जाता था। जब भी वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। परिवार के ही लोगों द्वारा किए जा रहे इस अपराध ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया था।

पढ़ाई की चाह, लेकिन हालात बने दुश्मन

पीड़िता पढ़-लिखकर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती थी। बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने किसी तरह 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। बाद में कॉलेज जाने का बहाना बनाकर वह घर से निकली और हिम्मत जुटाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए माता-पिता और दोनों मामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला महिला थाना क्षेत्र का है। 


संबंधित समाचार