होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विधायक रिकेश सेन की पहल पर नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, भिलाई को मिलेंगे तीन नए ओवरब्रिज, ट्रैफिक-प्रदूषण से मिलेगी राहत...

विधायक रिकेश सेन की पहल पर नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, भिलाई को मिलेंगे तीन नए ओवरब्रिज, ट्रैफिक-प्रदूषण से मिलेगी राहत...

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर भिलाई में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अब बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर भिलाई को तीन नए ओवरब्रिज मिलने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।

नेहरू नगर–अग्रसेन चौक ओवरब्रिज की थी प्रमुख मांग:

विधायक रिकेश सेन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर नेहरू नगर–अग्रसेन चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक इस इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक जाम से बढ़ रहा प्रदूषण AQI खतरे के स्तर पर:

विधायक सेन ने बताया कि लगातार लगने वाले जाम के कारण वाहन लंबे समय तक रुके रहते हैं या धीमी गति से चलते हैं, जिससे हानिकारक गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है। नेहरू नगर और आसपास के इलाकों में AQI स्तर लगातार मानकों से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते यह क्षेत्र धीरे-धीरे ‘प्रदूषण हॉटस्पॉट’ बनता जा रहा है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

मौजूदा ओवरब्रिज से नहीं मिल पा रही राहत:

सेक्टर-7 से गुरुद्वारा नेहरू नगर तक बने वर्तमान ओवरब्रिज का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश वाहन ब्रिज से उतरने के बाद फिर नेहरू नगर चौक की ओर लौट आते हैं, जिससे जाम की स्थिति जस की तस बनी रहती है। विधायक सेन ने सुझाव दिया कि यदि इस ओवरब्रिज को अग्रसेन चौक तक विस्तारित किया जाए, तो ट्रैफिक दबाव में काफी कमी लाई जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक रिकेश सेन की मांग को तर्कसंगत और जनहितकारी मानते हुए प्रस्ताव को संबंधित विभाग को भेज दिया है। साथ ही, उन्होंने निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद भिलाई नगर में तीन नए ओवरब्रिज बनने की उम्मीद मजबूत हो गई है।

तीन नए ओवरब्रिज से शहर को होंगे ये बड़े फायदे:

नए ओवरब्रिज बनने से भिलाई नगर को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से ट्रैफिक जाम में भारी कमी, वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार, ईंधन की बर्बादी पर रोक, समय की बचत और सुचारू यातायात, नागरिकों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा 

शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत की उम्मीद:

भिलाई के व्यस्ततम इलाकों में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लिए गए इस फैसले से शहरवासियों में उत्साह है। माना जा रहा है कि परियोजना के पूरा होते ही भिलाई नगर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।


संबंधित समाचार