होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore Metro: शनिवार से बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, 17 किमी रूट पर शुरू होगी यात्री सेवा, CM दिखाएंगे हरी झंडी

Indore Metro: शनिवार से बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, 17 किमी रूट पर शुरू होगी यात्री सेवा, CM दिखाएंगे हरी झंडी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में कल यानि की 05 सितंबर से सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक सफर शुरू होने जा रहा है। 17 किमी रूट पर शुरू होने वाली इस  यात्री सेवा से ना सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा। बल्कि सफर करने में भी आसानी होगी।

नए स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे

बताया जा रहा है कि गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक के विस्तारित हिस्से में कई नए स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। इस नए रूट के शुरू होने से शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी

विस्तारित मेट्रो सेवा की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे।

सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी मजबूती

मेट्रो की अधिकतम परिचालन गति करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की जानकारी है। नए कॉरिडोर के शुरू होने से इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी और सड़क यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार