होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAIPUR NEWS : भारत - जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होगा T20 मुकाबला, टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं रायपुर

RAIPUR NEWS : भारत - जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होगा T20 मुकाबला, टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं रायपुर

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16 अक्टूबर से टी20 मुकाबला शुरू होने जा रहा है। यह मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर तैयारी जहां पूरी कर ली गई है। तो वही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। 

12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी जिम्बाब्वे की टीम 

मैच की तैयारी के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रविवार को रायपुर पहुंच गई हैं। तो वहीं, जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि टीम नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में ठहरी है।

सभी मैच शाम 7 से होंगे शुरू 

जानकारी के अनुसार, भारत और जिम्बाब्वे  के बीच पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। सभी मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। क्रिकेट प्रेमियों को इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है।

स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान

इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं।

15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं।


संबंधित समाचार