होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Heart Attack News: जिम में वर्कआउट के दौरान गिरे SOG जवान गिरीश भट्ट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Heart Attack News: जिम में वर्कआउट के दौरान गिरे SOG जवान गिरीश भट्ट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

उत्तराखंड: उत्तराखंड  के चंपावत जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात 38 वर्षीय जवान गिरीश भट्ट की जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र की है। जिम में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरीश भट्ट एक्सरसाइज मशीन से उतरने के बाद अचानक असहज महसूस करते हैं और कुछ ही सेकंड में फर्श पर गिर जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए उन्हें ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

तीन साल से नियमित कर रहे थे जिम

गिरीश भट्ट के साथियों के मुताबिक वह पिछले तीन वर्षों से लगातार जिम जा रहे थे और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग थे। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को भी वर्कआउट करने पहुंचे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी वर्कआउट साबित होगा।

2006 में उत्तराखंड पुलिस में हुए थे भर्ती

गिरीश भट्ट वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह टनकपुर स्थित सर्विलांस ऑफिस में SOG जवान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

हार्ट अटैक की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि अंतिम कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


संबंधित समाचार