होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal SP VS SI : भोपाल देहात SP पर SI ने लगाए गंभीर आरोप, दी आत्महत्या की धमकी!

Bhopal SP VS SI : भोपाल देहात SP पर SI ने लगाए गंभीर आरोप, दी आत्महत्या की धमकी!

Bhopal SP VS SI : भोपाल देहात पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुखी सेवनिया थाने में पदस्थ SI केसी यादव ने देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। SI ने आरोप लगाया है कि एसपी कार्यालय में उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल, धक्का-मुक्की की धमकी और मानसिक प्रताड़ना की गई। SI केसी यादव के अनुसार, उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनकी शिकायत को ही सुसाइड नोट माना जाए। यानी केसी यादव ने एक तौर पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। 

गाली-गलौज का आरोप

SI ने अपनी शिकायत में कहा है कि 14 सितंबर 2025 को देहात एसपी ने एक आबकारी एक्ट से जुड़ी अपराध फाइल मंगाई थी। बैठक के बाद जब उन्होंने डायरी को हाईकोर्ट भेजने के लिए वापस मांगा, तो एसपी नाराज हो गए और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। SI का आरोप है कि एसपी ने उन्हें डायरी एसडीओपी मंजू चौहान से लेने को कहकर अपमानित किया।

30 साल की सेवा में पहली बार ऐसा व्यवहार

SI केसी यादव ने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग में 30 वर्षों की सेवा दी है, लेकिन इस तरह का व्यवहार उनके साथ पहली बार हुआ। इस घटना से वे इतने व्यथित हो गए थे कि कुछ समय के लिए आत्महत्या का विचार भी उनके मन में आया। हालांकि, स्टाफ के समझाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने ऐसा कदम नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना को थाने के रोजनामचे में दर्ज कराया।

लगातार प्रताड़ना का आरोप

SI ने यह भी आरोप लगाया है कि बीते चार महीनों से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देहात एसपी से एक महिला अधिकारी भी परेशान है। इसके अलावा, करीब दो महीने पहले ईटखेड़ी थाने के टीआई के साथ भी उनका विवाद हुआ था।

IG से मानवाधिकार तक शिकायत

SI केसी यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत आईजी से लेकर मानवाधिकार आयोग तक भेजी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


संबंधित समाचार