होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Neemuch Farmers : नीमच फसलें बर्बाद, किसानों का चक्काजाम, हाईवे बंद!

Neemuch Farmers : नीमच फसलें बर्बाद, किसानों का चक्काजाम, हाईवे बंद!

मनीष बागड़ी,नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों ने महू-नसीराबाद हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। किसान बिना सर्वे तत्काल मुआवजे और बीमा राशि की मांग कर रहे हैं। यह घटना कल हुई भीषण ओलावृष्टि के बाद सामने आई है।

ये फसले बर्बाद

ओलावृष्टि से अफीम, चना, गेहूं, चिया, जो, लहसुन, प्याज, सरसों, मेथी, अलसी, मसूर और किनवा जैसी फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। किसानों के अनुसार, खेतों में अब कुछ भी शेष नहीं बचा है और फसलें शत-प्रतिशत बर्बाद हो चुकी हैं। भंवरासा, कचोली, खेताखेड़ा, केलुखेड़ा, बामनिया, पालसोड़ा, पिपलियाव्यास, मेलकी मेवाड़, विशन्या और दिपुखेड़ी सहित क्षेत्र के करीब 10 गांवों के किसान इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। 

किसानों की मुआवजे की मांग

किसानों में भारी नुकसान को लेकर आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने महू-नसीराबाद हाईवे पर भंवरासा फंटे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि बिना किसी कागजी सर्वे के तुरंत उचित मुआवजा और बीमा राशि स्वीकृत की जाए।


संबंधित समाचार