होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कब से शुरू होगी मां दुर्गा की शारदीय नवरात्रि का पर्व, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना...

कब से शुरू होगी मां दुर्गा की शारदीय नवरात्रि का पर्व, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना...

Sharadiya Navratri 2025: हिंदू पंचांग के मुताबिक नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है, शारदीय नवरात्रि,चैत्र और दो गुप्त है. शारदीय नवरात्रि लेकिन शारदीय नवरात्रि को सबसे ज्यादा मान्यता है। इस दौरान  मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा और अनुष्ठान किया जाता है। इस धार्मिक पर्व को देशभर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाती है। इनता ही नहीं रामलीलाएं होती हैं और पंडाल सजते हैं, श्रद्धालु अनुष्ठान व उपवास के माध्यम से देवी की कृपा प्राप्त करते हैं। वहीं शारदीय नवरात्रि इस साल 2025 में कब से शुरू होंगे, आइए जानते हैं।

इन दिन से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि:

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और आश्विन मास पर सोमवार यानी 22 सितंबर 2025 को रात 01: 23 बजे से शुरू होगी, जो  रात 2:55 बजे 23 सितंबर तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी और इसी दिन से देवी के नौ दिवसीय पूजन की विधिवत शुरुआत हो जाती है।

नवरात्रि का धार्मिक अनुष्ठान और महत्व :

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक। इस दौरान शक्ति की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में शांति, समृद्धि और ऊर्जा का संचार होता है।श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कन्या पूजन करते हैं और हवन तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं।

शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर:

22 सितंबर प्रतिपदा (कलश स्थापना)

23 सितंबर द्वितीया

24 सितंबर तृतीया

26 सितंबर चतुर्थी

27 सितंबर पंचमी

28 सितंबर महा षष्ठी

29 सितंबर महासप्तमी

30 सितंबर महा अष्टमी

1 अक्टूबर महानवमी

2 अक्टूबर विजयादशमी (दशहरा)

कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त:

नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, जिसे विधिवत रूप से करने से पूजा में विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कलश स्थापना का मुख्य मुहूर्त:

सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक (22 सितंबर 2025)

डिस्क्लेमर: ये पूरी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। inh news  इसकी कोई पुष्टि नहीं करती है।


संबंधित समाचार